कप्तान ने लिया जनरल परेड का जायजा, करवाई स्क्वॉड ड्रिल

जबलपुर। पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने निरीक्षण किया। एसपी के परेड ग्राउंड पहुंचने पर सूबेदार अमित शिववंशी द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई।

जनरल परेड के बाद अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। इसके बाद प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल, आम्र्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया। इस दौरान एएसपी शहर आयुष गुप्ता, एएसपी अपराध जतेन्द्र सिंह, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर, देहात सहित थानो से लगे 240 अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। परेड पश्चात आपने पुलिस लाईन स्थित जिम का भी निरीक्षण किया।

Next Post

नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका

Fri Apr 24 , 2026
आम आदमी पार्टी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा में शामिल। नितिन नबीन ने स्वागत कर खिलाए लड्डू। आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी को अलविदा कर […]

You May Like