नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा में शामिल। नितिन नबीन ने स्वागत कर खिलाए लड्डू।

आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी को अलविदा कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। इस बीच राघव चड्ढा भाजपा कार्यालय पहुंचे उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने से पहले राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल थे। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए और कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं।

भाजपा में शामिल हुए चड्ढा
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने उनका स्वागत किया और अपने हाथों से तीनों नेताओं को लड्डू खिलाए। आपको बता दें कि इस बात के संकेत पहले भी मिल चुके थे कि बहुत ही जल्द राघव चड्ढा कुछ बड़ा गेम करने वाले हैं और आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

अपने मार्ग से हट गई है ‘आप’- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने साफ कहा कि जिस ‘आप’ को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह आज अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है, मैं आम आदमी पार्टी (AAP) से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।

स्वाति मालीवाल भी छोड़ने वाली हैं आप का साथ
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

Next Post

महिलाओं के अधिकारों को रोकना विपक्ष की असली मानसिकता: रीती 

Fri Apr 24 , 2026
सिंगरौली। जिला भाजपा कार्यालय में आज शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर वृहद पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं वर्तमान सीधी विधायक रीती पाठक ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर उनकी नीयत […]

You May Like