महिलाओं के अधिकारों को रोकना विपक्ष की असली मानसिकता: रीती 

सिंगरौली। जिला भाजपा कार्यालय में आज शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर वृहद पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं वर्तमान सीधी विधायक रीती पाठक ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर उनकी नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। पाठक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के चलते बाधित किया गया। विपक्ष का जश्न हर महिला का अपमान है, उन्होंने कहा। पाठक ने कांग्रेस के इतिहास पर भी सवाल उठाते हुए शाहबानो प्रकरण, तीन तलाक और अनुच्छेद 370 से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला हितों के खिलाफ रुख अपनाया है और अब भी वही रवैया जारी है। साथ ही आगे कहा कि देश की 70 करोड़ महिलाएं इस पूरे घटनाक्रम को देख और समझ रही हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यह मुद्दा अब केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जन-जन का विषय बनेगा। कार्यक्रम में विधायक रामनिवास शाह, जिला अध्यक्ष सुंदर शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

साई सुदर्शन का शतक, गुजरात टाइटंस ने बनाये तीन विकेट पर 205 रन

Fri Apr 24 , 2026
बेंगलुरु 25 अप्रैल (वार्ता) साई सुदर्शन ( ) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर […]

You May Like