आम आदमी पार्टी से भाजपा में आये चड्ढा राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने

नयी दिल्ली 23 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राघव चड्ढा को उच्च सदन की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सात राज्य सभा सदस्य पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने हाल ही में राज्यसभा की याचिका समिति का पुनर्गठन किया था। उन्होंने इस समिति के लिए सदन के दस सदस्यों को मनोनीत किया है और श्री चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मनोनीत किये गये अन्य सदस्यों में भाजपा के हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल और मयंक कुमार नायक , तेलुगु देशम पार्टी के मस्तान राव यादव बीड़ा, कांग्रेस की जेबी माथेर हीशम, बीजू जनता दल के शुभाशीष खुंटिया, यूपीपीएल के रवंगवरा नारजारी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संदोष कुमार पी शामिल हैं। राज्यसभा की याचिका समिति आम जनता द्वारा उठाए गए व्यापक जनहित के मामलों और लंबित विधेयकों से जुड़ी याचिकाओं की जांच करती है।

Next Post

हाल में तीन बार ईंधन मूल्य वृद्धि, सरकार में नेतृत्व संकट का संकेत : खरगे

Sat May 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल के दाम में आठ दिन के भीतर तीसरी बार वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा स्थिति को देखकर लगता है कि सरकार में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है जिसके कारण बार-बार ईंधन […]

You May Like