अत्याधुनिक ओपीडी व डायग्नोस्टिक्स सेंटर की सौगात

दमोह। शनिवार की शाम दमोह शहरवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अत्याधुनिक ओपीडी व डायग्नोस्टिक्स सेंटर की सौगात मिली. शहर के विवेकानंद नगर में एलआईसी ऑफिस के पास लोकप्रिय सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की गरिमामई उपस्थिति में अरोरा डायग्नोस्टिक्स एंड क्लिनिक का शुभारंभ हुआ.

क्लिनिक में रेडियोलॉजिस्ट डॉ रौनक अरोरा व हृदय व मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ सृष्टि अरोरा अपनी सेवाएं देंगे. दो रौनकऔर डॉक्टर सृष्टि एन अरोरा ने बताया कि इस निदान व चिकित्सा केंद्र में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सटीक निदान व महानगरों में अपनी सेवाएं दे चुके चिकित्सकों द्वारा इलाज की व्यवस्था होगी.अरोरा डायग्नोस्टिक्स एंड क्लिनिक में सभी प्रकार की जांचे सोनोग्राफी, कलर डॉपलर, इलास्टोग्राफी, डीआर डिजिटल एक्स रे, इकोकार्डियोग्राफी, ट्रेडमिल टेस्ट (टी.एम.टी), ई. सी. जी, खून की जांचे व इलाज एक ही छत के नीचे संभव होंगे.डॉ रौनक अरोरा ने बताया की बहुत सी बीमारियों के लक्षण देर से प्रकट होते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होने से अगर डॉक्टरी सलाह से समय समय पर जांचें कराई जाए तो कई गंभीर बीमारियां शुरुआती दौर में ही पकड़ी जा सकते हैं.उदाहरण के तौर पर उन्होने बताया की लीवर इलास्टोग्राफी द्वारा जिगर में होने वाले फैटी लीवर व फाइब्रोसिस को शुरुआती दौर में ही पकड़ा जा सकता है व लीवर फेल्यर या सिरोसिस से बचा जा सकता है.डॉ सृष्टि एन. अरोरा ने बताया की भारत में मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.मधुमेह के मरीजों को लकवा, हृदयाघात, किडनी व लीवर फेल्यर का खतरा रहता है. अतः शुगर की मात्रा को संतुलित रखना अतिआवश्यक है.

उन्होंने बताया की स्ट्रेन इकोकार्डियोग्राफी द्वारा हार्ट फेल्यर को बहुत शुरुआती दौर में पकड़ा जा सकता है व ऐसे मरीजों को इस जांच से बहुत लाभ होगा.

Next Post

सोशल मीडिया में ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Sun May 3 , 2026
सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को प्रताडि़त और ब्लैकमेल करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में […]

You May Like