रक्तवीर महेश पाटीदार का दरभंगा बिहार में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

बिल्लोद/नाहरगढ। रक्तदान कर जीवन बचाने वाले रक्तविरो का बिहार के दरभंगा समर्पण मिथिला में राष्ट्रीय रक्त तथा प्रतिनिधि सम्मेलन 11 व 12 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया। मिथिला की धरा व माँ सीता की जन्मभूमि पर अलग अलग देशों व राज्यो से रक्तदाता व समाजसेवी को सम्मानित किया। मध्यप्रदेश के मंन्दसौर जिले छोटे से गांव बिल्लोद के रहने वाले महेश पाटीदार की संस्था – राधे रक्तदाता ग्रुप मंन्दसौर को प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय रत्न से सम्मानित किया गया। रक्तवीर महेश पाटीदार ने मिथिला व माँ सीता की जन्मभूमि पर अपने जीवन का 55 वाँ रक्तदान कर देश मे मंदसौर जिले का नाम रोशन किया। इष्ट मित्रो ने बदाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Next Post

बाइक की टक्कर से मजदूर युवक की मौत 

Wed Jan 15 , 2025
भोपाल, 15 जनवरी. ईंटखेड़़ी इलाके में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने […]

You May Like

मनोरंजन