न्यू चंडीगढ़ के अंतिम आईपीएल मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू

चंडीगढ़, 22 अप्रैल (वार्ता) महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 28 अप्रैल को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यह मैच इस मैदान पर इस सत्र का अंतिम मैच होगा।

टिकटों की कीमत 2,500 से 30,000 रुपये के बीच रखी गई है, जिसमें सामान्य, आतिथ्य और कॉर्पोरेट बॉक्स जैसी विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। प्रशंसक ‘डिस्ट्रिक्ट डॉट इन’ वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीटें आरक्षित कर सकते हैं, जबकि स्टेडियम के टिकट घर पर ऑफलाइन बिक्री 24 अप्रैल से शुरू होने वाली है। पंजाब किंग्स वर्तमान में 11 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। 38,000 की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पंजाब किंग्स इस सत्र में खेले गए अपने सभी तीनों घरेलू मैचों में अब तक अपराजित रही है।

 

Next Post

दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र बने राजस्थान : बिरला

Wed Apr 22 , 2026
जयपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि राजस्थान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र बने और दुनिया भर से युवा राजस्थान में पढ़ने आए, ऐसा सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 का सपना साकार हो […]

You May Like