सतना: बीट चितहरा के ग्राम चौरेही अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में एक खेत मे एक वन्य प्राणी के मृत पड़े होने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां पाया गया कि खेत मे लगे झटका मशीन के तार के ऊपर वन्यप्राणी मादा नीलगाय मृत पड़ी है।वन्य प्राणी के शरीर मे करंट से जलने के निसान मौजूद पाए गए। खेत मालिक रामकुमार रैकवार निवासी चौरेही से पूंछतांछ की गयी।
मौके से डॉग स्क्वाड टीम सतना के साथ सर्चिंग की कार्यवाही की गई। मौके से जी आई तार, लकड़ी की खुटिया, एवम झटका मशीन की जप्ती कर वन अपराध प्रकरण कायम किया गया एवम आरोपी रामकुमार रैकवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय चित्रकूट में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रकरण की जांच जारी है
