खेत में काम करते समय किशोर पर गिरी आकाशीय बिजली, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

सीधी: शहर के जमोड़ी थानांतर्गत ग्राम कतरी काड़ी में रविवार दोपहर खेत में काम कर रहे 17 वर्षीय किशोर पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। उस दौरान संतोष सिंह अपने खेत में मेढ़ बनाने का काम कर रहा था।

अचानक मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर बाद तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली नाबालिग पर गिरी। बिजली गिरते ही वह खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा और उसका शरीर कांपने लगा। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली गिरने के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर थी। घायल संतोष को तत्काल बाइक से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया।
इनका कहना है-
युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आया है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। युवक भय और सदमे के कारण कांपता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन इलाज जारी है और जल्द स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है।
डॉ. बृजेश पाण्डेय, जिला अस्पताल सीधी

Next Post

भारत- स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

Mon May 18 , 2026
गोथेनबर्ग 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता को बेहद सार्थक बताते हुए कहा है कि परस्पर बढते सहयोग को देखते हुए दोनों देशों ने संबंधों को रणनीति साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय किया है। श्री मोदी ने […]

You May Like