बीपीएल के अगले संस्करण में केवल पांच टीमें होंगी

ढाका, 11 अक्टूबर (वार्ता) बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के सचिव इफ्तिखार रहमान मिठू ने शनिवार को बताया कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग का अगला संस्करण दिसंबर के मध्य से जनवरी के मध्य तक पांच टीमों के बीच खेला जाएगा।

इफ्तिखार ने शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पत्रकारों को बताया कि अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले समय की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है।

इफ्तिखार ने कहा, “बोर्ड ने दिसंबर के मध्य से जनवरी के मध्य तक बीपीएल की मेजबानी करने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा, “इस साल हमारे पास जो छोटी अवधि है, उसे देखते हुए हम पांच टीमों के साथ सहज हैं। इसका मतलब यह नहीं कि भविष्य में छह या सात टीमें नहीं हो सकतीं, लेकिन हमारी प्राथमिकता एक महीने की अवधि में पांच टीमों का बीपीएल आयोजित करना है।”

उन्होंने कहा, “रुचि पत्र (ईओआई) की घोषणा कल की जाएगी।”यह संभव है कि मौजूदा बीपीएल चैंपियन फॉर्च्यून बारिशल बीपीएल के अगले संस्करण में हिस्सा न ले। फॉर्च्यून बारिशल टीम का नेतृत्व कर रहे तमीम इकबाल ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व में सभी प्रकार के क्रिकेट का बहिष्कार कर रहे हैं और उन्हें अवैध करार दे रहे हैं।

इफ्तिखार ने ज़ोर देकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फॉर्च्यून बारिशल आगे आकर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इफ़्तिख़ार ने आगे कहा कि वित्तीय चिंताओं को लेकर बीपीएल के पिछले संस्करण में हुए सभी विवादों के कारण वे अपनी फ्रेंचाइजी चुनने में बहुत सख़्ती बरतेंगे।

 

Next Post

ग्वालियर में मॉकड्रिल में आरक्षक घायल, टियर गैस का गोला लगने से हुई घटना

Sat Oct 11 , 2025
ग्वालियर। पुलिस लाइन में शनिवार को मॉकड्रिल के दौरान एक आरक्षक घायल हो गया। एक पुलिसकर्मी द्वारा बलवे में उपद्रवियों को खदेड़ने के अभ्यास में टियर गैस का गोला सिर में लगने से आरक्षक संतोष भदौरिया घायल हो गया, जिसके बाद घायल आरक्षक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में […]

You May Like