रूस में हिरासत में लिया गया अमेरिकी नागरिक मार्क फोगेल रिहा

मॉस्को, 12 फरवरी (वार्ता) रूस में नशीली दवाओं की तस्करी और कब्जे के लिए दोषी ठहराये गये अमेरिकी नागरिक मार्क फोगेल को रिहा कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फोगेल के वकील दिमित्री ओवस्यानिकोव ने ‘आरआईए नोवोस्ती’ को बताया, “उनकी रिहाई के बारे में जानकारी सटीक है। हालांकि, हम नहीं जानते कि उन्हें किस रास्ते से ले जाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि वह अधिक जानकारी नहीं दे सकते।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने कहा था कि ट्रम्प के मध्य पूर्व के दूत स्टीव विटकॉफ़ ने फोगेल की वापसी पर बातचीत करने के लिए रूस का दौरा किया था। विटकॉफ़ फोगेल के साथ अमेरिका की उड़ान में शामिल हुए।

सीएनएन ने पहले बताया था कि 61 वर्षीय फोगेल ने मॉस्को के एंग्लो-अमेरिकन स्कूल में इतिहास के शिक्षक के रूप में लगभग एक दशक तक काम किया था।

फोगेल और उनकी पत्नी को अगस्त 2021 में न्यूयॉर्क से आगमन पर शेरेमेतियोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था, उनके सामान में मारिजुआना और हशीश तेल पाया गया था। तलाशी के दौरान, जांचकर्ताओं को पता चला कि उसकी पत्नी, जिसे घर भेज दिया गया था, सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले अपार्टमेंट में सबूत मिटाने का काम किया।

एक रूसी अदालत ने फोगेल को बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं की तस्करी और कब्जे का दोषी ठहराया। 2022 में, मॉस्को में खिमकी सिटी कोर्ट ने उन्हें उच्च सुरक्षा वाली दंड कॉलोनी में 14 साल की सजा सुनाई।

 

Next Post

मिस्र बिना स्थानांतरण के गाजा पुनर्निर्माण योजना का करेगा अनावरण

Wed Feb 12 , 2025
काहिरा, 12 फरवरी (वार्ता) मिस्र एक गाजा पुनर्निर्माण की एक व्यापक योजना पेश करने की योजना बना रहा है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि फिलिस्तीनी अपनी भूमि पर बने रहें। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में […]

You May Like