‘पहले क्रश, फिर गर्लफ्रेंड और अब जीवनसाथी’

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने अपनी शादी की 43वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी और पोती एवारा के साथ एक भावुक पोस्ट साझा किया।

बॉलीवुड कपल सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने गुरुवार को अपनी शादी की 43वीं सालगिरह मनाई। चार दशक से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे का साथ निभा रहे इस कपल की बॉन्डिंग आज भी लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है। इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना के लिए एक भावुक और प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी माना शेट्टी और अपनी पोती एवारा विपुला राहुल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस फोटो के साथ उन्होंने एक लंबा और दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के सफर को बेहद सादगी और ईमानदारी से बयां किया। अभिनेता ने लिखा कि पहले तुम मेरी क्रश थीं, फिर गर्लफ्रेंड और फिर पत्नी बन गईं। अब मां और नानी हो। सालगिरह मुबारक हो। सुनील का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Next Post

कार्तिक आर्यन की फीस ने सबको चौंकाया

Fri Dec 26 , 2025
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 2025 के अंत में रिलीज हुई और अपने बजट व स्टार फीस को लेकर चर्चा में है। फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आई है। साल 2025 के अंत में रिलीज़ हुई धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक-कॉमेडी […]

You May Like