नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि आर बाबा साहब का जीवन हमें संघर्ष, धैर्य और आत्मबल का पाठ पढ़ाता है।
श्री विजेंद्र गुप्ता ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज विधान सभा परिसर में दिव्यांग चित्रकला समारोह में कहा कि बाबा साहब का योगदान सिर्फ संविधान निर्माता के रूप में नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी समाज सुधारक के रूप में भी अमूल्य है। उनके विचार आज भी हर बदलाव, हर आंदोलन में जीवंत हैं।
दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग मंत्री रविन्द्र सिंह इन्द्राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और परमपूज्य दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को आगे बढ़ाते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए स्केच प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसमें बच्चों की प्रतिभा उभर कर सामने आएगा। श्री इंद्राज ने शिक्षा जगत में क्रांति लाने वाले महात्मा फुले और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
