दलित नेता मनोज परमार को सिर तन से जुदा करने की धमकी

इंदौर: अखिल भारतीय बलाई महासभा के अध्यक्ष और दलित नेता मनोज परमार को कुछ कट्टरपंथी युवकों ने फोन व सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी है. परमार का कहना है कि हाल ही में शाजापुर जिले के ग्राम पनवाड़ी में हुए एक कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर वायरल किया और इसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं.

परमार ने बताया कि 11 अगस्त को वे समरसता बौद्धिक समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे. भाषण के दौरान उन्होंने ब्रह्मांड की उत्पत्ति को लेकर उदाहरण दिया था. उनके मुताबिक इस भाषण को गलत तरीके से प्रस्तुत कर “द मुस्लिम”, “ईमी द किंग” और “मुस्लिम वर्ल्ड लाइव” जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया. इसके बाद कई कट्टरपंथियों ने उन्हें फोन पर और सोशल मीडिया के जरिए सिर तन से जुदा करने की धमकी दी.

उन्होंने पुलिस आयुक्त संतोष सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है. परमार का कहना है कि वे दलित अत्याचार, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रहे हैं, इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. अपनी शिकायत में उन्होंने सलमान मंसूरी, उस्मान पठान, शेख अकबर कादरी, जावेद खान, अफरोज शाह, अब्दुल गफ्फार खान और आसिफ शाह समेत कई लोगों के नाम लिए हैं.

Next Post

दिल्ली के ओम पवार और 64 वर्षीय संदीप जैन ने पहले यूपीए इंडिपेंडेंस कप पिकलबॉल टूर्नामेंट में मारी बाजी

Tue Aug 19 , 2025
नोएडा, 19 अगस्त (वार्ता) यूनिवर्सल पिकलबॉल एसोसिएशन (यूपीए) द्वारा आयोजित पहले यूपीए इंडिपेंडेंस कप पिकलबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन नोएडा के सेक्टर 121 स्थित हाल ही में लॉन्च हुए स्पोर्ट्स वेन्यू ‘पिकलब्ले’ पर किया गया। टूर्नामेंट में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अंडर-14 से 60+ आयु […]

You May Like