नवाचार: मैहर जिले के पहाड़ी से जन चौपाल की शुरुआत

सतना।आईजी गौरव राजपूत ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ‘जन चौपाल आईजी आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत रीवा जोन के मैहर तहसील के सुदूर ग्राम पहाड़ी से की। यह पहल उन गांवों तक पुलिस की पहुँच को सशक्त करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है, जहाँ पहले लोग अपनी बात कहने से भी झिझकते थे। गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर आईजी गौरव राजपूत ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उनकी उपस्थिति ने गांववासियों के बीच न सिर्फ भरोसे का माहौल बनाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि पुलिस अब सिर्फ कानून की नहीं, विश्वास की भी प्रहरी है। इस पहल के तहत नशे के खिलाफ एक हेल्पलाइन नंबर 7049123031 भी जारी किया गया है, जिस पर ग्रामीण गोपनीय सूचना देकर समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में योगदान दे सकते हैं। आईजी गौरव राजपूत की यह सोच और सक्रियता उन्हें जनता के सच्चे प्रहरी के रूप में स्थापित करती है।

Next Post

पहले बरसे ओले फिर झमाझम बारिश के चलते पारा लुढ़का

Mon May 5 , 2025
सीहोर।मई माह के पहले सप्ताह में मौसम में आए बदलाव ने भीषण गर्मी की हेकड़ी निकाल दी है. सोमवार को दोपहर में जोरदार धूल भरी आंधी चलने के बाद कुछ देर ओले बरसे. कुछ अंतराल की खामोशी के बाद बादल बरस पड़े. इस दौरान काफी तेज रफ्तार में बारिश होने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।