एशिया कप: पाकिस्तान की टीम यूएई के साथ खेलेगी मैच

दुबई 17 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बार्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ बुधवार रात होने वाले मुकाबले के लिए स्टेडियम रवाना हो गई है।
मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस शाम सात बजे होगा।
पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ट्वीट कर कहा, “हमने पाकिस्तानी टीम को दुबई क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना होने को कहा है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”
इससे पहले पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ” पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा और नजम सेठी से मुलाकात की है और वे इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। मैच फिलहाल एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है।”
उल्लेखनीय है कि एशिया कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी और मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया। इसको लेकर पाकिस्तान ने इसे मैच रेफरी एंडी पॉयक्रॉफ्ट को हटाने के लिए आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी और उसकी मांग नहीं माने जाने पर यूएई के साथ होने वाले मैच से हटने की बात कही थी।

Next Post

आयरलैंड ने इंग्लैंड को दिया 197 रनों का लक्ष्य

Wed Sep 17 , 2025
डबलिन (मैलाहाइड) 17 सितंबर (वार्ता) हैरी टेक्टर (नाबाद 61) और लोर्कान टकर (55 ) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आयरलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड को जीतने के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like