रायपुर में डॉ. विनोद राय ने जीते तीन पदक

सिंगरौली :रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित सुपर मास्टर-2 पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में डिग्री कॉलेज बैढ़न के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. राय ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि सिंगरौली जिले का नाम भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

उनकी इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। डिग्री कॉलेज बैढ़न के प्राचार्य सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने डॉ. विनोद राय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवार ने कहा कि डॉ. राय की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ि़यों के लिए भी प्रेरणादायी है। खेल के क्षेत्र में उनकी सफलता से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

Next Post

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी नौसेना का 100% नियंत्रण है, ट्रंप ने ईरान से पिछले 50 वर्षों के नुकसान का हर्जाना मांगा

Tue Aug 11 , 2026
वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट House में बयान देते हुए दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी नौसेना का पूरी तरह से नियंत्रण है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर अमेरिकी नौसैनिक उपस्थिति को एक अभेद्य ‘स्टील वॉल’ करार दिया है। ईरान की मांग पर ट्रंप का […]

You May Like