
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम मटामर में बदमाशों ने घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। संचालक पर हमला करने के बाद गायो को डंडे से मारकर गौशाला से भगा दिया इसके बाद तोडफ़ोड़ कर भाग गए।
पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार उर्फ योगीराज तिवारी निवासी ग्राम मटामर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ग्राम मटामर गौ शाला का संचालक हैं। दोपहर करीब 3.30 बजे गौशाला की गायो का टीकाकरण करा रहा था तभी दिन्नू यादव, पप्पू यादव, संजू यादव गौशाला में आये और एक राय होकर विवाद करने लगे। गौशाला को बंद कराओ कहते हुए गौशाला की गायो को डण्डा मारकर गौशाला में बंधी गायो को बाहर भगा दिये। इसके बाद उस पर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। मिडू महाराज बीच बचाव के लिये आया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद सभी ने गौशाला के गेट, पंखो, जाली, बाहर खड़ी कार में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
