कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

खंडवा। सीबीएसई द्वारा आयोजित कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सी.टी.) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) विषयक जिला स्तरीय विवेचना (डी.एल.डी.) का सफल एवं गरिमामय आयोजन शनिवार को चयनित लीड स्कूल एंजेल्स प्लेनेट स्कूल, खंडवा में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा भविष्य की शिक्षा की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ भव्य शुभारंभ-

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संगीत शिक्षिकाओं गीता आर्य एवं आयुषी पगारे द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक एवं मधुर गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

21वीं सदी के कौशल और तकनीक पर गहन मंथन-

कार्यक्रम के दौरान कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े विविध विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिभागी शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण में ए.आई. के प्रभावी उपयोग, विद्यार्थियों में समस्या-समाधान क्षमता, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता तथा 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने के उपायों पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही तकनीक आधारित शिक्षण को अधिक रोचक, प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाने के विभिन्न आयामों पर भी मंथन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अपने अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान कर एक समृद्ध शैक्षणिक संवाद स्थापित किया।

सराहना समिति और अतिथियों के विचार-

इस अवसर पर सराहना समिति के सदस्य के रूप में समीरा बख्त (प्राचार्या, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, खंडवा), अंकित शुक्ला (सहायक प्राध्यापक, एसडीआईटीएस कॉलेज) एवं धीरज सपकाले (संस्थापक, प्राली टेक्नोलॉजीज एवं सहायक प्राध्यापक, श्री दादाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, खंडवा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने विद्यालय द्वारा इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर रितेश गोयल, प्रमोद पुरी, दर्पण सकलेचा एवं प्राचार्या डोना ईम्स प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा में नवाचार और तकनीक के समावेश को समय की मांग बताया।जिम्मेदारी और विशेष योगदान-

इस महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं में अलग-अलग जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन ऋतु यादव द्वारा किया गया, जबकि समापन पर अंजलि कालकर ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की आईटी टीम के सदस्य मानसी सहगल, अंशु महेश्वरी, प्रतीक यादव एवं कुणाल राजानी का विशेष योगदान रहा।

उत्कृष्ट प्रस्तुतियों में इन स्कूलों ने मारी बाजी-

आयोजन के दौरान विभिन्न विद्यालयों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर होली स्पिरिट स्कूल, सोफिया कॉन्वेंट स्कूल तथा एंजेल्स प्लेनेट स्कूल का चयन किया गया। विद्यालय परिवार एवं सभी प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयासों से यह पूरा कार्यक्रम ज्ञान, नवाचार और तकनीकी जागरूकता का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ।

Next Post

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में किया भारत-LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ

Sat Jun 6 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ किया। फोरम का मकसद भारत और लैटिन अमेरिकी-कैरेबियन देशों के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देना है। […]

You May Like