
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ किया।
फोरम का मकसद भारत और लैटिन अमेरिकी-कैरेबियन देशों के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देना है। CM डॉ. यादव ने इस मौके पर कहा कि मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है।
उन्होंने LAC देशों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे MP में कृषि, फार्मा, ऑटो, रिन्यूएबल एनर्जी और IT जैसे सेक्टरों में निवेश करें। CM ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सुविधा और सिंगल विंडो क्लीयरेंस देगी।
इस फोरम में लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के राजनयिक, उद्योगपति और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कई द्विपक्षीय चर्चाएं और B2B मीटिंग्स भी हुईं, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच नए कारोबारी रिश्ते बनने की उम्मीद है।
