सूने मकान से जेवरात, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतग्रत दत्त टाउन शिप में चोर ने एक सून मकान से जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक रत्न कुमार श्रीवास्तव 64 वर्ष निवासी दत्त टाउन शिप तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है उसके बड़े भाई हेमंत कुमार श्रीवास्तव का उसके मकान के बाजू से दत्त टाउन शिप में है, भाभी श्रीमति रेखा श्रीवास्तव एवं बेटी अभिनीता श्रीवास्तव 27 अक्टूबर की दोपहर में दिल्ली चले गये थे.

सुबह लगभग 10 बजे बड़े भाई हेमंत कुमार श्रीवास्तव के घर के छत की लाईट जल रही थी जिसे वह बंद करने गया था, तब तक सब ठीक था, लेकिन आज घर का ताला टूटा मिला। सामान अस्त व्यस्त फैला हुआ था जेवरात, नगदी गायब थे।

Next Post

पड़ोसी को मारी चाकू

Sat Nov 1 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना थाना अंतर्गत गाजीनगर में बदमाश ने अपने पड़ोसी पर चाकू से वार कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि अबरार अमहद 74 वर्ष निवासी गाजी नगर झुग्गी झोपड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात घर में था. उसी समय पड़ोसी अशफाक अहमद […]

You May Like