बिजली के खंबे में लगी आग

जबलपुर। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 7:20 बजे बड़े फुहारा पगड़ी हाऊस के पास एक बिजली के पोल में आग लग गई, जिसके कारण तत्काल ही वहां के घरों की बिजली भी गोल हो गई। क्षेत्र के कुछ लोगों ने जैसे ही खंबे में आग लगी हुई देखी तो बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग पूरे बिजली के खंबे में लग गई थी, अगर जल्द ही इस पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आग आसपास की दुकान और बिजली के तारों में फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। खंबे में आग लगने के कारण कुछ घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिसे बिजली विभाग द्वारा जल्द ही सुधार कार्य करके चालू किया गया।

Next Post

स्टेयरिंग में फंसे ड्राईवर ने तोड़ा दम 

Mon Jun 30 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत घाना में बीती रात हाईवा और ट्राला में जोरदार भिड़ंत हो‌ गई थी, टक्कर इतनी भीषण रही कि हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे और ट्राला का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था जिसे गंभीर चोटें आई थीं। घायल को कड़ी मशक्कत के […]

You May Like

Play sound