स्टेयरिंग में फंसे ड्राईवर ने तोड़ा दम 

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत घाना में बीती रात हाईवा और ट्राला में जोरदार भिड़ंत हो‌ गई थी, टक्कर इतनी भीषण रही कि हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे और ट्राला का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था जिसे गंभीर चोटें आई थीं। घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया था जहां आज सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि राजेश यादव पिता वृंदावन यादव 46 वर्ष निवासी शिवपुर जिला रीवा, रविवार रात कंटेनर क्रमांक एम एच 30 एफसी 8375 लेकर नागपुर से शहडोल की ओर जा रहा था। रात्रि 8:30 बजे वह जैसे ही घाना तिलवारा के पास पहुंचा तभी एमपी 20 एचबी 6550 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही चलाते हुए कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में ट्राला बुरी तरह पिचक गया था और चालक स्टेयरिंग में फंस गया था। मेडिकल में इलाज के दौरान ड्राइवर ने आज सुबह दम तोड़ दिया है।

Next Post

युवक की मौत, हत्या का आरोप, शव रखकर चक्का जाम 

Mon Jun 30 , 2025
जबलपुर।‌ कोतवाली थाना अंतर्गत मिलौनीगंज में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके विरोध में परिजनों ने शव रख कर चक्का जाम कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया जा रहा है लेकिन परिजन कार्रवाई […]

You May Like