विमान हादसा: आर्यन का शव पंचतत्व में विलीन,गांव में पसरा मातम

ग्वालियर: अहमदाबाद में हुए हृदय विदारक विमान हादसे की चपेट में आकर ग्वालियर के होनहार छात्र आर्यन राजपूत की भी मौत हो गई थी जिसका शव शनिवार को उसके पुश्तैनी गांव जिंगसौली पहुंचा। गम में डूबे परिजनों द्वारा क्रियाकर्म कर उसे पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।

गौरतलब है कि विगत रोज अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के दौरान प्लेन में सवार यात्रियों, पायलट व क्रू मेंबर्स के साथ ही मेडिकल हॉस्टल की कैंटीन में लंच कर रहे डॉक्टर्स भी चपेट में आए थे। इनमें ही ग्वालियर से डॉक्टर बनने का सपना संजोए गए जिंगसौली निवासी आर्यन राजपूत की भी मौत हो गई थी। आर्यन का शव जैसे ही जिंगसौली पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Next Post

FIR: हिंदुओं को गाली देकर व्यक्तिगत विवाद को दे रहा था आरोपी सांप्रदायिक रंग

Mon Jun 16 , 2025
ग्वालियर: राज खान नामक युवक को हिंदुओं को गाली देना महंगा पड़ गया। उसके द्वारा की गई अभद्रता की कॉल रिकॉर्डिंग सुनने के बाद जनकगंज थाना पुलिस ने राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया है कि आरोपी अपने व्यक्तिगत विवाद को सांप्रदायिक रंग देते हुए माहौल […]

You May Like