श्वानों द्वारा मासूम बच्ची को काटने का मामला: मानव अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

जबलपुर: पाटन की साहू कॉलोनी में आवारा श्वानों द्वारा 6 साल की बच्ची को काटने के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टण्डन की एकलपीठ ने जनहित में प्रथम दृष्ट्या मानव अधिकारों के हनन का मामला माना और फिर जबलपुर के कलेक्टर एवं सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि ऐसे प्रयास किये जाये कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

साथ ही उक्त मामले की जांच कराकर घायल के इलाज के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा गया। विदित हो कि कुछ दिनों पहले पाटन की साहू कॉलोनी में 6 साल की बच्ची को मोहल्ले के दो कुत्तों ने बुरी तरह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे चल रहा।

Next Post

तेलंगाना को लोकप्रिय विवाह केंद्र बनाने का लक्ष्य

Mon Sep 15 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा है कि सरकार, राज्य को दुनिया के मशहूर विवाह स्थलों के रुप में स्थापित करना चाहती है। तेलंगाना चैंबर ऑफ इवेंट्स इंडस्ट्री के एक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को एक प्रमुख विवाह […]

You May Like