तेलंगाना को लोकप्रिय विवाह केंद्र बनाने का लक्ष्य

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा है कि सरकार, राज्य को दुनिया के मशहूर विवाह स्थलों के रुप में स्थापित करना चाहती है।

तेलंगाना चैंबर ऑफ इवेंट्स इंडस्ट्री के एक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को एक प्रमुख विवाह केंद्र के रूप में उभारने के लिए सभी आवश्यक तत्व मौजूद हैं। मंत्री जुपल्ली ने कहा, “भारत में विवाह उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। तेलंगाना इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। प्राचीन किले, महल, घने जंगल, नदियां, झीलें, पहाड़ियां और आलीशान होटल तेलंगाना को हर बजट में थीम आधारित शादियों के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं।”

इस कार्यक्रम में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल हुए।

Next Post

केरल में जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Mon Sep 15 , 2025
थिसूर, (वार्ता) केरल के गुरुवायुर समेत कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस का जन्माष्टमी पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़े। मंदिरों में भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई।गुरुवायुर,तिरुवंबाडी और […]

You May Like