निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन

नयी दिल्ली 16 जून (वार्ता) निशानेबाज कोच जसपाल राणा के निधन के सदमे से उबर नहीं पाने के कारण उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के एक सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार श्यामा देवी की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों को पहाडा टूट गया है।

उल्लेखनीय है कि 12 जून को भारतीय निशानेबाजी जगत के बड़े नाम जसपाल राणा का निधन हुआ था। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्री राणा देश के सबसे सफल पिस्टल निशानेबाजों में गिने जाते थे और उन्होंने अपने करियर में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की थीं।

 

 

Next Post

राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर टीम का चयन

Tue Jun 16 , 2026
ग्वालियर: जुलाई माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आज ग्वालियर टीम की चयन प्रक्रिया जेसी मिल्स स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स बिरला नगर हजीरा पर आयोजित की गई।चयन प्रक्रिया में जूनियर वर्ग की कुल 40 बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें से 20 बालिकाओं का चयन […]

You May Like