राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर टीम का चयन

ग्वालियर: जुलाई माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आज ग्वालियर टीम की चयन प्रक्रिया जेसी मिल्स स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स बिरला नगर हजीरा पर आयोजित की गई।चयन प्रक्रिया में जूनियर वर्ग की कुल 40 बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें से 20 बालिकाओं का चयन प्रशिक्षण कैंप के लिए किया गया है। इन 20 चयनित बालिकाओं में से कैंप के माध्यम से 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों के नाम:
भूमिका बघेल, सुनाली कनेरिया, संजीवनी कुशवाह, किरण पाल, पायल कुशवाह, अर्पिता, सुप्रिया सेन, निधि गुर्जर, कृति भार्गव, प्रकृति, समृद्धि, अंशिका बघेल, नव्या शर्मा, लक्षिता नरवरिया, खुशबू पाल, संजना प्रजापति, सुजाता, मोहिनी, तनुष्का, लक्ष्मी एवं हिमांशी परमार।

Next Post

जापान को 2-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में

Tue Jun 16 , 2026
आकलैंड, 16 जून (वार्ता) मंगलवार को न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए पूल ए के अपने दूसरे मैच में जापान को 2-1 से हराकर भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशंस कप 2025-26 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हॉकी रैंकिंग में […]

You May Like