कांग्रेस पार्षद कादरी के खिलाफ फर्जी आर्म्स लाइसेंस का केस दर्ज

इंदौर. कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सदर बाजार पुलिस ने उनके खिलाफ फर्जी आर्म्स लाइसेंस के मामले में एक और केस दर्ज किया है. घर से बरामद लाइसेंस की जांच में यह फर्जी निकला.

कादरी के पास 12 बोर बंदूक का लाइसेंस था, जो जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से जारी बताया गया और कठुआ जिले से रिन्यू भी कराया था. जांच में सामने आया कि लाइसेंस का यूआईडी नंबर फर्जी है. इस पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद एफआईआर दर्ज की है. अनवर कादरी फिलहाल बाणगंगा पुलिस की रिमांड पर हैं, जहां उनसे फर्जी सिम कार्ड और फरारी के दौरान की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब उनकी बेटी से भी प्रोडक्शन रिमांड पर पूछताछ कर सकती है. मामले में सदर बाजार पुलिस का कहना है कि फर्जी लाइसेंस मामले में भी कादरी की गिरफ्तारी की जाएगी.

Next Post

कल इंदौर में आठवी बार नंबर वन बनने का जश्न

Wed Sep 3 , 2025
इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने में लगातार आठवीं बार अहम योगदान देने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार यानि कल इंदौर प्रवास के दौरान उनके साथ भोज करेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर क्विक एप और 50 नई […]

You May Like