‘वोट चोरी’ संविधान पर हमला, ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाये सरकार : कांग्रेस

'वोट चोरी' संविधान पर हमला, ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाये सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाने और बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट चोरी’ तथा देश की जनता और संविधान पर हमला बताया और कहा कि इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका अहम है इसलिए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ‘वोट चोरी’ भारतीय जनता के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और चुनाव आयोग को इसके लिए जिम्मेदार बताया और कहा कि न्याय ज़रूर होगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि श्री कुमार को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। एक व्यक्ति अपनी इच्छा से मतदाता सूची से नाम कैसे हटा सकता है तथा अन्य संवैधानिक अधिकारियों को किनारे कर ऐसे कदम कैसे उठा सकता है।

उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान से मिला है और इसे छीने जाने की स्थिति में पूरी प्रक्रिया का ईमानदारी से पालन होना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयुक्त कुमार को देशव्यापी ‘वोट चोरी’ अभियान का मुख्य वास्तुकार बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी श्री कुमार पर चुनाव आयोग को भीतर से कमजोर करने और करोड़ों भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि श्री कुमार को कानून का सामना करना चाहिए।

.....

Next Post

जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

Wed Sep 23 , 2026
नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारत के जय मीणा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुष सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहला मेडल दिलाया। सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार के बाद उन्हें कांस्य पदक मिला। क्वार्टर फाइनल में मीणा ने शेरविन नुगुइट के खिलाफ शानदार वापसी […]

You May Like