
ग्वालियर। ग्वालियर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे ने ग्वालियर कलेक्टर को ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जौहरे ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की जनता की मांगो से अवगत कराकर उनके तत्काल निराकरण की मांग की। ग्रामीणों को खाद यूरिया की किल्लत एवं बिजली की समस्या, फसलो को नुकसान, सडक व्यवस्था, पेयजल संकट आदि की मागो को लेकर जिला अध्यक्ष जौहरे ने ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय पर अपने कांग्रेस सहयोगियों के साथ पहुंचकर मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के प्रति आश्वस्त किया है। ग्रामीण कांग्रेस ने अपने क्षेत्र की समस्याएं निराकृत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
