अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ईएसजी स्कोर के आधार पर दुनिया की नंबर एक यूटिलिटी कंपनी बनी

अहमदाबाद, 01 सितंबर (वार्ता) अडानी समूह की बिजली वितरण एवं पारेषण कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि एसएंडपी ग्लोबल की हालिया समीक्षा के बाद उसे यूटिलिटी सेक्टर में दुनिया भर में सबसे ज्यादा ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन) स्कोर वाली कंपनी का दर्जा मिला है।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि समीक्षा के बाद गवर्नेंस से जुड़े उस मूल्यांकन को ठीक किया गया जिस पर पहले असर पड़ा था। इससे कंपनी की ईएसजी स्थिति में काफी सुधार हुआ और वह 100 में से 90 का स्कोर हासिल करने में सफल रही।

इस उद्योग का औसत ईएसजी स्कोर 41 है। इस समीक्षा से पहले एईएसएल का स्कोर 81 था। पर्यावरण के पैमाने पर कंपनी ने 93, सामाजिक पैमाने पर 89, और शासन तथा आर्थिक पैमान पर 84 स्कोर हासिल किया है। एईएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा, “एसएंडपी ग्लोबल द्वारा दुनिया भर में सबसे ज्यादा ईएसजी स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी के तौर पर पहचाना जाना गर्व की बात है। यह पर्यावरण अनुकूल विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की एक बड़ी पुष्टि है। यह उपलब्धि पूरी कंपनी में हमारी टीमों के समर्पण को दर्शाती है, जो हमारे पर्यावरण प्रदर्शन, सामाजिक प्रभाव और शासन मानकों को मजबूत करने के लिए लगातार काम करती हैं।”

Next Post

डॉलर की बिकवाली से रुपया 27 पैसे मजबूत

Tue Sep 1 , 2026
मुंबई, 01 सितंबर (वार्ता) बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली होने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 27 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.95 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा में यह लगातार दूसरी बड़ी तेजी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह […]

You May Like

मनोरंजन