जिम्मेदारों को जागने की जरूरत: कहीं कचरे के ढेर में भड़की आग घटित न कर दे बड़ा अग्रिकांड

जबलपुर:शास्त्री ब्रिज के नीचे बने नए अघोषित कचरा डंपिंग जोन में पड़े कचरे के ढेर में अब आग भी भड़कने लगी है जिसको लेकर जहां एक ओर वायु प्रदूषण तो हो ही रहा है वहीं दूसरी तरफ स्थानीय व्यापारियों और लोगों को ये डर भी सताने लगा है कि कचरे के ढेर में भड़की आग कहीं शहर में बड़े अग्रिकांड को दावत न दे दे। जागरूक लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि शास्त्री ब्रिज के नीचे अघोषित कचरे के डंपिंग स्टेशन में कचरा न फेंका जाए और जितना कचरा अभी वहां मौजूद है उसे तत्परता दिखाकर जल्द हटाया जाए। खबर है कि कबाड़ी बीनने वाले यहां आते हैं और अपने काम का कचरा बीनकर ले जाते हैं और फिर बचे कचरे के ढेर में आग लगा देते हैं। जिस कारण हालात और भयभीत कर देने वाले हो जाते हैं।
ऐसे में कैसे होगा सपना पूरा
जानकारों का कहना है कि देश में स्वच्छता में जबलपुर पांचवे स्थान में आ तो गया है लेकिन ऐसे में नगर निगम के देश मे नंबर 1 पर आने का सपना कैसे पूरा हो पाएगा। क्योंकि बीच शहर में कचरा डंप करना बहुत गलत है। बताया जा रहा है पिछले एक दो साल से शास्त्री ब्रिज के नीचे कचरा डंप किया जा रहा है। सवाल ये भी खड़े हो रहे हैं कि शहर में जब अलग अलग जगह छोटे डंपिंग प्वाइंट बन जाएंगे तो कचरा कठौंदा प्लांट कैसे पहुंचेगा और शहर कैसे स्वच्छ होगा।
इनका कहना है
शास्त्री ब्रिज के पास कान्पेक्टर खड़ा हो रहा है जिस कारण वहंा कचरा गिर रहा है। यहां से कचरा हटाने का काम लगातार जारी है और करीब एक सप्ताह में पूरा ग्राउंड खाली करा दिया जाएगा। अभी निगम के द्वारा एक व्यक्ति को ग्राउंड में तैनात किया गया है कि वह ये देखे कि कचरे में कहीं आग न भड़के।
अंकिता बर्मन, स्वच्छता अधिकारी।

Next Post

द्वारकाधीश मंदिर में राम कथा, केवल सरकार नहीं, जन-सहयोग से आएगा रामराज्य: जगद्गुरु शंकराचार्य

Sat Mar 21 , 2026
इटारसी। संपूर्ण नर्मदांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर परिसर तुलसी चौक में 63वे वर्ष में श्री रामजन्म महोत्सव अंतर्गत श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इस वर्ष श्रीमद प्रयागपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती महाराज […]

You May Like