
नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने आज वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल लिया।
मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा कि 18 अप्रैल 2025 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया था।
इससे पहले श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और फिर अतिरिक्त सचिव के पद पर रह चुके हैं। श्री श्रीवास्तव वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के बजट प्रभाग में संयुक्त सचिव, एशियाई विकास बैंक में विकास अधिकारी; कर्नाटक में वित्त विभाग के सचिव; कर्नाटक में शहरी विकास विभाग के सचिव; शहरी अवसंरचना विकास एवं वित्त निगम, कर्नाटक में प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।
