
मैड्रिड, 01 मई (वार्ता) यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में एफसी बार्सिलोना और इंटर मिलान के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रा रहा।
मोंटजुइक के ओलंपिक स्टेडियम में बार्सिलोना ने बुधवार को चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में इंटर मिलान के खिलाफ घरेलू मैदान पर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच को 3-3 से बराबरी पर समाप्त किया।
इंटर मिलान ने मैच की धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही मिनट में उसकी टीम के मार्कस थुरम के शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद 21वें मिनट में डेनजेल डमफ्रीज ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
इंटर के दूसरे गोल के तीन मिनट बाद लेमिन यामल ने बार्सिलोना के लिए एक शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। फेरान टोरेस ने 38वें मिनट में अपना पहला गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। बार्सिलोना के दबदबे के बावजूद, इंटर के लिए डमफ्रीज ने 64वें मिनट में गोलकर एकबार फिर से बढ़त हासिल कर ली, मेजबान टीम के राफिन्हा का जोरदार शॉट गोल पोस्ट से टकराया और फुटबॉल इंटर के गोलकीपर यान सोमर के पीछे से उछलकर गोलबॉक्स में घुस गयी और स्कोर 3-3 से बराबरी पर आ गया।
