
नर्मदापुरम। रेड क्रॉस की जिला प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षाविद एवं समाजसेवी अरुण शर्मा को सभापति, डॉ. राजेश महेश्वरी को उपसभापति तथा सीए आनंद पारे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती बबीता राठौर, डॉ. सुनीता कांबले, डॉ. अतुल सेठा, श्रीमती नीरजा फौजदार, रितेश जैन, हरदीप नागपाल, भरत वर्मा, अमीन राईन, श्रीमती अनीता दुबे, कृष्णा पालीवाल, आशीष शर्मा, गौरव सेठ, उदित कुमार, शेर सिंह, डी.एस. डांगी, नीरज जैन एवं सत्यम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मनोनीत हुए।
सभी सदस्यों ने तय किया कि रेड क्रॉस समिति द्वारा जिलेभर में ब्लड डोनेशन कैंप, आई कैंप और अन्य सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
