तीन देशों ने हमास से ट्रम्प की गाजा योजना स्वीकार करने का आग्रह किया

मॉस्को, 01 अक्टूबर (वार्ता) कतर, मिस्र और तुर्की ने हमास से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गाजा योजना को स्वीकार करने का आग्रह किया है। एक्सियोस समाचार पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
श्री ट्रम्प ने सोमवार को गाजा संघर्ष को हल करने के लिए 20-सूत्रीय योजना का प्रस्ताव सामने रखा। इस प्रस्ताव में अन्य बातों के साथ, तत्काल युद्धविराम और 72 घंटों के भीतर बंधकों की रिहाई की मांग की गयी है। प्रस्तावित योजना में यह भी निर्धारित किया गया है कि हमास और “अन्य समूहों” को गाजा शासन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी छोड़नी होगी।
प्रस्ताव के मुताबिक गाजा का शासन एक “तकनीकी, गैर-राजनीतिक फिलिस्तीनी समिति” द्वारा किया जाएगा जिस पर श्री ट्रम्प के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय निकाय नजर रखेगा।
सोमवार रात कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी और मिस्र के खुफिया प्रमुख हसन राशद ने दोहा में हमास नेताओं को श्री ट्रम्प की योजना प्रस्तुत की थी। श्री अल थानी ने कथित तौर पर कहा कि हमास को इससे बेहतर समझौता नहीं मिलेगा और विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति वास्तव में युद्ध को समाप्त करने का इरादा रखते हैं।
मंगलवार को श्री अल थानी और हसन राशद ने फिर से हमास सदस्यों के साथ मुलाकात की और इस बार उनके साथ तुर्की के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन भी थे।

Next Post

पुलिया टूटी नाले में बहा युवक, मौत

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप मंडी मदार टेकरी स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों में नाले में डूबने से उसकी मौत हुई है समेत अन्य बिंदुओं पर जब पुलिस ने जांच […]

You May Like