स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक घर में लगाई आग

जबलपुर‌: कैंट थाना अंतर्गत गली नं. 15 सदर में स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक एक घर में आग लगा दी और भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया उमर शारिक कुरैशी पिता स्व. उमर दराज कुरैशी 48 वर्ष निवासी गली नं. 15 सदर कैंट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार सहित घर में ताला लगाकर आर. सी. ग्राउंड गली नं. 13 निवासी अख्तर कुरैशी के लड़के की शादी में गया था, मध्य रात्रि घर वापस आ गए थे,

घर आकर हाँथ पैर धोकर कपड़े बदलकर काली माता मंदिर तरफ घूमने के लिए चला गया था और वही टहल रहा था, टहलते टहलते जब घर की ओर आ रहा था तो देखा कि दो लड़के पेट्रोल बाटल में आग लगा कर फेंके और अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस ई 8893 में बैठकर भाग गये। घर में आग लग गई थी, बड़े भाई ने पानी डालकर आग बुझा दी। आरोपी कौन है और उन्होंने किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया है इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस छानबीन कर रही है साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की शिनाख्त हो सके।

Next Post

हाइवे में व्यापारी से 1.5 लाख की लूट

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत बरगी गांव के सामने हाईवे में शुक्रवार को मोटर साईकिल सवार लुटेरे ने व्यापारी का एक लाख पांच हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि रामनारायण विश्वकर्मा निवासी स्लीमनाबाद ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like