हाइवे में व्यापारी से 1.5 लाख की लूट

जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत बरगी गांव के सामने हाईवे में शुक्रवार को मोटर साईकिल सवार लुटेरे ने व्यापारी का एक लाख पांच हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि रामनारायण विश्वकर्मा निवासी स्लीमनाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कोल्ड्रिंग व पानी की बिक्री करता हैं।

शुक्रवार को स्लीमनाबाद अपने घर से स्लीमनाबाद से अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 21 एमएम 5054 से सिहोरा के लिये निकला था और स्लीमनाबाद हाईवे में श्रीराम ढाबा में जाकर चाय पिया और ढाबा मालिक रामभगत यादव को सिहोरा में भांजे की शादी का निमंत्रण दिया, श्रीराम ढाबा से चाय पीकर सिहोरा अपनी बहन के घर सिहोरा जाने के लिये निकला।

बरगी गांव के सामने हाईवे में अपनी मोटर साईकिल को रोड किनारे खडी कर थोड़ी देर रुक गया था‌, तभी एक मोटर साईकिल में पीछे से दो व्यक्ति आये और गाडी के थोडा सा आगे अपनी मोटर साईकिल खड़ी कर लिये, उसमें से पीछे बैठा एक व्यक्ति उतरकर पास आया और कंधे में टंगे काले रंग के बैग को जोर से खींचा तो झटके के कारण वह जमीन पर गिर गया और वह व्यक्ति तुरन्त उसके बैग को छीन और मोटर साईकिल स्टार्ट करके खड़े साथी के पीछे बैठकर सिहोरा की ओर भाग गया। बैग में एक लाख पांच हजार रुपए रखे थे।
एक ने हेलमेट तो दूसरे ने मफलर से छुपा रखा था चेहरा
मोटरसाइकिल चलाने वाले लुटेरे ने हेल्मेट लगाया था, काले रंग की फुल जैकिट और काले रंग का पैन्ट पहना था, जिसने बैग छीना वह चेहरे में काले सफेद रंग का मफलर बांधा था, बैग छीनते समय उसका मफलर थोडा से खुल गया था व्यापारी ने लुटेरे का चेहरा देख लिया। दोनों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष होगी। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है‌।

Next Post

शहर से ट्रांसपोर्ट हटाने का निर्णय स्वागत योग्य , लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर: विकास दिवस एसआईआर की डिजिटाइजेशन कार्य की जांच करने हेतु जब जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं आयुक्त नगर निगम राम प्रकाश अहिरवार बलदेवबाग में स्थित नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां पर कुछ ट्रांसपोर्ट रोड और ट्रक मालिकों के द्वारा नगर निगम […]

You May Like