चंदेरी: नगरपालिका परिषद चंदेरी में नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल के प्रमुख अभियंता प्रदीप मिश्रा ने सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा एवं इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रमुख अभियंता ने गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निकाय की आय वृद्धि के लिए AeBas Attendance, Fuel Efficiency and Fleet Management तथा Energy Audit अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने बिजली खर्च में कमी लाने के लिए नगर में सोलर पावर यूनिट स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
अमृत 2.0 योजना अंतर्गत निर्मित हो रहे पार्क में लोकल अवेलेबल मटेरियल जैसे कोबल स्टोन और प्लेन स्टोन का उपयोग करने पर बल दिया गया। साथ ही कार्यालय भवन का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार कर संचालनालय को भेजने के निर्देश दिए।
कायाकल्प योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय के पास बनी सीसी रोड का भी निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने कंस्ट्रक्शन जॉइंट्स को 1/3 डेप्थ में काटने, रोड की शोल्डर को हार्ड मोर्टार से भरने और एप्रोच के डिप्रेशन सुधारने जैसे निर्देश दिए।
