गर्मी की हो रही थी आमद, मावठे ने घोली ठंडक

शाजापुर: पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज बार-बार बदल रहे हैं. कभी सर्दी बढ़ रही तो कभी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं.वहीं पिछले तीन दिनों से लोगों को सर्दी, गर्मी के साथ ही बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को भी नगर में दिनभर रूक-रूककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही. जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक घुल गई. वहीं नगरवासियों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ छाते और रेनकोट का भी सहारा लेना पड़ा.

नगर में बेमौसम बारिश का सिलसिला मंगलवार से जारी है. बुधवार को भी देर रात बेमौसम बारिश ने नगरवासियों को परेशान किया था तो गुरूवार रात में भी आसमान पर छाए बादल कुछ देर के लिए बरस पड़े थे. शुक्रवार को सुबह करीब 5.30 से शुरू हुई बारिश दिनभर कभी तेज तो कभी रूक रूककर जारी रही. लगातार हो रही इस बारिश से नगर का तापमान भी दो दिन में 11 डिग्री नीचे आ गया है. बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 22.2 डिग्री तक आ पहुंचा. वहीं शुक्रवार को दिनभर में 7 एमएम वर्षा दर्ज की गई. जिससे मौसम पूरी तरह सर्द हो गया. इससे बचने के लिए लोगों को दिन में अलाव भी जलाना पड़े. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शुक्रवार रात 9 से 10 के बीच में फिर बारिश की संभावना है. इसके बाद मौसम साफ होगा और शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और सर्दी से भी राहत मिलेगी.
शाजापुर। पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज बार-बार बदल रहे हैं. कभी सर्दी बढ़ रही तो कभी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं.वहीं पिछले तीन दिनों से लोगों को सर्दी, गर्मी के साथ ही बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को भी नगर में दिनभर रूक-रूककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही. जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक घुल गई. वहीं नगरवासियों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ छाते और रेनकोट का भी सहारा लेना पड़ा.
नगर में बेमौसम बारिश का सिलसिला मंगलवार से जारी है. बुधवार को भी देर रात बेमौसम बारिश ने नगरवासियों को परेशान किया था तो गुरूवार रात में भी आसमान पर छाए बादल कुछ देर के लिए बरस पड़े थे. शुक्रवार को सुबह करीब 5.30 से शुरू हुई बारिश दिनभर कभी तेज तो कभी रूक रूककर जारी रही. लगातार हो रही इस बारिश से नगर का तापमान भी दो दिन में 11 डिग्री नीचे आ गया है. बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 22.2 डिग्री तक आ पहुंचा. वहीं शुक्रवार को दिनभर में 7 एमएम वर्षा दर्ज की गई. जिससे मौसम पूरी तरह सर्द हो गया. इससे बचने के लिए लोगों को दिन में अलाव भी जलाना पड़े. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शुक्रवार रात 9 से 10 के बीच में फिर बारिश की संभावना है. इसके बाद मौसम साफ होगा और शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और सर्दी से भी राहत मिलेगी.
फसलों को नुकसान की आशंका
पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, कई जगह बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलें भी आड़ी हो गई. जिसमें नुकसान हुआ है. जिले के कई ग्रामों में किसान बारिश के चलते जब खेतों में पहुंचे तो फसलों की स्थिति को देखकर निराश हो गए. कृषि वैज्ञानिकों की माने तो अभी खेतों में फसल कटाई का काम चल रहा है और कई लोगों की फसलें खेतों में कटकर रखी हुई हैं जिनमें नुकसान हो सकता है. जिन्होंने अभी फसल नहीं काटी है उनमें नुकसान की संभावना कम है, वहीं पूरी तरह पक चुकी फसलों में भी नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता.
कुछ देर हुई ओलावृष्टि
शुक्रवार को बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि के भी समाचार मिले हैं. जिला मुख्यालय पर भी सुबह बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे. हालांकि ओलावृष्टि कुछ देर ही हुई. इसके बाद दिनभर कभी तेज तो कभी रिमझिम वर्षा का दौर चलता रहा. जिससे मौसम पूरी तरह सर्द हो गया और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा.
इनका कहना है
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम के ये हाल हैं. शुक्रवार रात को भी हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश की संभावना नहीं है. संभावना है शनिवार से मौसम पूरी तरह साफ होगा और तापमान में वृद्धि होगी.
-सत्येंद्र धनोतिया, मौसम विशेषज्ञ, शाजापुर

Next Post

सहयोगी दलों के साथ बातचीत के लिए द्रमुक ने बनायी सीट बंटवारा समिति

Sat Feb 21 , 2026
चेन्नई, 21 फरवरी (वार्ता) तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने शनिवार को अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया। पार्टी सांसद और कोषाध्यक्ष टी. आर. बालू को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। […]

You May Like