एमआर-11 सड़क निर्माण में चार सौ मीटर में सौ से ज़्यादा अतिक्रमण

मास्टर प्लान की मुख्य सड़कों में से एक सड़क है
हटाए बगैर शहर को नहीं मिल पाएगा लाभ
इंदौर:आईडीए की एमआर-11 सड़क निर्माण में चार सौ मीटर में दो सौ से ज्यादा अतिक्रमण है. यह सड़क चौधरी के ढाबे से बायपास को जोड़ने वाली मास्टर प्लान की मुख्य सड़कों में से एक सड़क है.आईडीए देवास नाका से बायपास को जोड़ने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क बना रहा है. यह सड़क 60 मीटर यानी 250 फीट चौड़ी सड़क है. इस सड़क को शहर की सबसे बेहतरीन सड़क बनाने का आईडीए दावा कर रहा है.

उक्त सड़क में सिक्स लेन में कैरेज वे के अलावा साइकिल ट्रैक से लेकर पैदल घूमने तक के अलग-अलग ट्रैक बनाने का प्रस्ताव है. यह सड़क चौधरी के ढाबे से शुरू होकर बायपास पर गोल्डन लीव्स होटल पर निकलेगी. उक्त सड़क बनाने का ठेका हाई वे इन्फ्रास्ट्रख्र को 73 करोड़ रुपए में दिया गया है. यह सड़क अर्बन डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रख्र फंड से बनाई जा रही है. सड़क का 1 किलोमीटर हिस्से का निर्माण भी हो चुका है. सड़क में मुख्य बाधा है 400 सौ मीटर में दो सौ से ज्यादा अतिक्रमण. इसमें 52 पक्के, 85 कच्चे, 70 दुकानें, 4 फैक्टि्रयां और 1 गौशाला को मिल्डकर 212 अतिक्रमण करता है, जिनको हटाए बगैर सड़क का लाभ शहर को नहीं मिल पाएगा.

सड़क का फायदा
उक्त सड़क बनने के बाद बायपास से चौधरी के ढाबे और चौधरी के ढाबे से बायपास पर भारी वाहन सीधे आ जा सकेंगे. ट्रांसपोर्ट नगर और न्यू लोहा मंडी से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. शहर में यातायात जाम से निजात मिलेगी

Next Post

इज़रायल ने सैकड़ों फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना किया शुरू

Thu Feb 27 , 2025
गाजा, 27 फ़रवरी (वार्ता) इज़रायली अधिकारियों ने गुरुवार को हमास और इज़रायल के बीच गाजा युद्धविराम समझौते के तहत इज़रायली जेलों से 600 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया। फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि कैदियों को ले जाने वाली बसें […]

You May Like

मनोरंजन