जमानी की रेश्मा टेकाम का राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन, मप्र टीम से करेंगी प्रतिनिधित्व

इटारसी। जिले के लिए गौरव की बात है कि हायर सेकेंडरी स्कूल जमानी की प्रतिभाशाली छात्रा रेश्मा टेकाम का चयन सब जूनियर (अंडर-14) राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रेश्मा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रेश्मा की यह उपलब्धि नर्मदापुरम जिला कबड्डी कॉर्पोरेशन के होम ग्राउंड जमानी में चल रहे निरंतर प्रशिक्षण और समर्पित कोचिंग का परिणाम है। कोच सुमित यादव और रानू के अथक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

रेश्मा के चयन पर स्कूल प्रबंधन, जिला खेल विभाग एवं स्थानीय नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

Next Post

निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें

Mon Oct 13 , 2025
इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज आयुक्त प्रधानमंत्री योजना में राऊ रंगवासा में ताप्ती परिसर का दौरा किया. इस दौरान रहवासियों से समस्या और शिकायत पर चर्चा कफ अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए. साथ ही निर्माणाधीन आवासों को तय समय सीमा में पूरा करने के आदेश भी निर्माता कंपनी […]

You May Like