निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें

इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज आयुक्त प्रधानमंत्री योजना में राऊ रंगवासा में ताप्ती परिसर का दौरा किया. इस दौरान रहवासियों से समस्या और शिकायत पर चर्चा कफ अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए. साथ ही निर्माणाधीन आवासों को तय समय सीमा में पूरा करने के आदेश भी निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि को दिए.
नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने आज पीएम आवास योजना के तहत ताप्ती परिसर में निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने निर्माण से संबंधित एवं आवासों आवंटन एवं पजेशन की जानकारी ली.

साथ ही निर्माणाधीन आवास की मलिटी को जांचा तथा रहवासियों से सफाई,पानी,सीवरेज आदि के संबंध मे पूछताछ की. आयुक्त ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना चरण 1.0 के तहत निर्मित आवासीय ब्लॉकों के निरीक्षण में निर्माण गुणवत्ता, मूलभूत सुविधाओं जलापूर्ति, विद्युत, सड़क, स्वच्छता की आवंटित लाभार्थियों से जानकारी ली. परिसर में अन्य सुविधाओं जैसे एसटीपी,संजीवनी क्लिनिक, कचरा संग्रहण, बगीचे को लेकर भी चर्चा की. आयुक्त यादव ने निरीक्षण के दौरान परिसर में रहवासियों द्वारा समस्याओं और शिकायत करने के बाद अधिकारियों को निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए. ताप्ती परिसर में निर्माणाधीन इकाइयों का निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अर्थ जैन, अभय राजनगांवकर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे.
सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करें
आयुक्त को रहवासियों एवं महिलाओं ने बताया कि कैंपस में आकर कुछ लोग अनावश्यक परेशान और दुर्व्यवहार करते हैं. शिकायत पर आयुक्त ने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर वॉच करने के निर्देश दिए. रहवासियों से कहा कि असामाजिक तत्वों को पहचान कर उनकी जानकारी निगम प्रशासन को दें. निगम पुलिस प्रशासन से बात करके कार्रवाई कराएगा.

Next Post

कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी सरदार पटेल जयंती

Mon Oct 13 , 2025
नर्मदापुरम। जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक वल्लभ सरदार पटेल समाज भवन, पुरानी इटारसी में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर नर्मदा नदी का जल लाकर सतरास्ता स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा […]

You May Like