सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में जरुरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक सुदेश राय, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीताराम यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर अध्यक्ष सुनील राय, सुदीप प्रजापति, विधानसभा ब्लड डोनेट प्रभारी नट्टू राठौर के द्वारा किया गया. विधायक सुदेश राय ने रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं, नागरिकों, युवाओं को संबोधित किया. इस अवसर पर विधायक राय ने जिला अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों से भी चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की.
