दस किलो गांजे के साथ आरोपी धराया

सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम पिपलिया मीरा के समीप एक खेत पर अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जब्त गांजे की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जाती है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिपलिया मीरा बडऩगर रोड पर चंपालाल के खेत में एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा रखे है. सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति अपने खेत पर एक बोरी लिए बैठा मिला. बोरी को चेक किया गया, जिसमें गांजा भरा हुआ था. आरोपी से कुल 10 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध करते हुए अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है.

 

Next Post

बेकाबू कार ने मासूम को कुचला, मौके पर मौत

Thu Jan 1 , 2026
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में मरीमाता इलाके में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे नाबालिग को चपेट में ले गई। हादसा इतना गंभीर था कि 15 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।