चाकूबाजी: रेल्वे कर्मी, छात्र समेत तीन घायल

जबलपुर: बेलबाग व घमापुर में हुई चाकूबाजी में रेल्वे कर्मी व छात्र समेत तीन घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।बेलबाग पुलिस ने बताया कि अनिकेत सोनकर 25 वर्ष निवासी छोटी ओमती भर्तीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। बीती रात वह एवं उसका भाई रितिक सोनकर के साथ कांचघर हाउसिंग बोर्ड अपनी नानी के घर जा रहे थे, जैसे ही ललित कालोनी वन स्टाप सेंटर के पास पहुॅचे उसके परिचित का रोहित गुप्ता और अजीत जांगड़े मिले जो उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो रोहित गुप्ता ने चाईना चाकू से हमलाकर उसके कमर और पीठ में चोट पहॅुचा दी, उसका भाई रितिक बीच बचाव करने लगा तो अजीत जांगड़े ने चाकू से हमलाकर कमर में दोनों तरफ चोट पहुॅचा दी।

इसी तरह घमापुर थाने में अंकित राजपूत 26 वर्ष निवासी कांचघर हाउसिंग बोर्ड सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रेल्वे स्टेशन में प्राईवेट जॉब करता है‌। स्टेशन में उसकी दोस्त ने उसे फोन कर वायपास मिलने के लिये बुलाया उसने वहां जाने से मना किया तो परेल लाईन चुंगी के पास मिलने के बुलाई, वह पैदल परेल ग्राउण्ड तरफ जाने लगे तभी मजार के पास 2 अज्ञात लड़के उसे रोके एक लड़का चाकू दिखाकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो एक लड़के ने उस पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

रतनगढ माता मंदिर पर मनाया गया राजा भोज परमार का जन्मोत्सव, हुआ भंडारा

Sat Jan 24 , 2026
ग्वालियर: विख्यात तीर्थस्थल रतनगढ़ माता मंदिर पर महाराजाधिराज राजा भोज परमार का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया उपस्थित थीं। अध्यक्ष के रूप में दतिया महाराज अरुणादित्य सिहं जू देव ने राजा भोज एवं परमार […]

You May Like