रतनगढ माता मंदिर पर मनाया गया राजा भोज परमार का जन्मोत्सव, हुआ भंडारा

ग्वालियर: विख्यात तीर्थस्थल रतनगढ़ माता मंदिर पर महाराजाधिराज राजा भोज परमार का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया उपस्थित थीं। अध्यक्ष के रूप में दतिया महाराज अरुणादित्य सिहं जू देव ने राजा भोज एवं परमार वंश के प्रेरणादाई इतिहास के प्रसंगो का वर्णन किया। राजा भोज परमार के जन्मोत्सव के इस महोत्सव में बुंदेलखंड, चंबल के परमारो की झलक एक साथ देखने को मिली।

भविष्य में भी परमार वंश एकजुटता के साथ परमार वंश की मां रतनगढ़ माता मंदिर के उत्थान के लिए कार्यरत रहेगा और परमार वंश की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम किटाना,मोहदीपुरा सेमरा,और समस्त परमार परिवार के द्वारा किया गया।

Next Post

फायर आर्म्स-चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Sat Jan 24 , 2026
जबलपुर: अधारताल पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से देशी पिस्टल, कारतूस, चाकू जप्त किया गया है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि अधारताल तालाब मेन गेट के पास घेराबंदी कर शनि बर्मन पिता गणेश बर्मन 20 वर्ष निवासी ग्राम बगौड़ी चौकी बेलखाड़ू थाना कटंगी एवं […]

You May Like