हीटर लगाते समय करंट लगने से कारोबारी की पत्नी की मौत

इन्दौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के उत्साह के बीच एक हृदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। रंग खेलने के बाद नहाने के लिए गर्म पानी करने हेतु इलेक्ट्रिक हीटर लगा रही एक महिला करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतिका एक इलेक्ट्रिकल व्यवसायी की पत्नी थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा रामानंद नगर में घटित हुआ। मृतिका की पहचान छाया पति चिंटू भावसार (35) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कल रंगपंचमी के अवसर पर परिवार के साथ रंग-गुलाल खेलने के बाद छाया नहाने की तैयारी कर रही थीं। पानी गर्म करने के लिए जैसे ही उन्होंने इलेक्ट्रिक हीटर का प्लग लगाया, वे अचानक बिजली के जोरदार झटके की चपेट में आ गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं।परिजनों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर चले उपचार के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि मृतिका के पति चिंटू भावसार का स्वयं का इलेक्ट्रिकल का व्यवसाय है।

Next Post

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Mon Mar 9 , 2026
इन्दौर:लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को विवाह का लालच देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे जान से मारने की […]

You May Like

मनोरंजन