ग्वालियर में राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच करेगी सुनवाई

ग्वालियर: राज्य महिला आयोग द्वारा 28 सितम्बर को ग्वालियर में यशोधरा एआई (एआई एण्ड वूमेन) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रस्तावित है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की उपस्थिति भी संभावित है। साथ ही राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष व सदस्यगण भी शामिल होंगे। इस आयोजन के बाद 29 व 30 सितम्बर को व्हीआईपी सर्किट हाउस ग्वालियर में संयुक्त बैंच का आयोजन भी किया जायेगा।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्यगणों का 27 सितम्बर को सायंकाल ग्वालियर आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितम्बर को प्रात: 11 बजे यशोधरा एआई (एआई एण्ड वूमेन) विषय पर कार्यशाला प्रस्तावित है। 29 व 30 सितम्बर को सर्किट हाउस में प्रात: 11 बजे से राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच प्रकरणों की सुनवाई करेगी।

Next Post

डायरेक्टर एटली को उनके जन्मदिन पर मिला अनोखा तोहफा, फिल्म 'राका' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास और बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue Sep 22 , 2026
हैदराबाद,  फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली कुमार के जन्मदिन के खास अवसर पर उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। सन पिक्चर्स द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज करवा […]

You May Like